उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण’’ (यूकेएसएपीएस)

उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण’’ (यूकेएसएपीएस)
उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण से सेवा का अधिकार को और मजबूती मिलेगी। इससे गुड गवर्नेस, कार्यों में पारदर्शिता, ई-गवर्नेन्स को सुदृढ़ करने, आमजन को नियत समय पर सेवाएं प्रदान करने, अच्छी कार्य संस्कृति विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सर्वोपरि है। अभिकरण की स्थापना का मूल उद्देश्य राज्य में सरकारी सेवाओं को सरल व पीपुल फ्रेंडली तरीके से जन सामान्य तक पहुंचाना है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिकरण के कार्यों को आईटी विभाग के सहयोग से अधिकाधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। आमजन की शिकायतों के निवारण हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (सीएम हेल्पलाईन) 1905 शुरू की जाएगी। इसके लिए 50 सीटों के काॅल सेन्टर की स्थापना उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण द्वारा आउटसोर्स के माध्यम से की जाएगी। सीएम डेशबोर्ड के कार्यों को भी यूकेएसएपीएस को हस्तान्तरित किया जाएगा। उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की सेवाओं को काॅमन सर्विस सेन्टर (सीएससी) के माध्यम से जन सामान्य तक पहुँचाया जाएगा। राज्य में ई-डिस्ट्रक्ट परियोजना की नोडल एजेन्सी का कार्य भी उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठ अधिकारियों/कार्मिकों को हर महीने सम्मानित किया जाएगा। 
उत्तराखण्ड लोक सेवा अभिकरण का गठन सोसाईटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत किया जाएगा। संस्था को मुख्यालय #Dehradun में होगा।

Want to be the first one to receive the new Content?

Enter your email address below and we'll send you the notes straight to your inbox.

Thank You For Subscribing

This means the world to us!

Spamming is not included! Pinky promise.